प्रतियोगिता में अव्वल आने पर विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Etah News - जलेसर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एटा का नाम रोशन किया। विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के तहत, टीम ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्मार्ट अलर्ट हेलमेट का अनोखा आइडिया पेश किया और जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।

जलेसर पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलेसर के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एटा का नाम रोशन किया है। विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के तहत स्कूल की टीम ने अपनी मेधा और नवाचार का लोहा मनवाते हुए जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। विद्यालय की टीम की ओर से एपीजे अब्दुल कलाम इनोवेटर्स ने प्रतियोगिता की समृद्ध भारत थीम के तहत प्रतिभाग किया था। टीम के बाल वैज्ञानिकों ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और बाइक सवारों की सुरक्षा के लिए एक बेहद अनोखा स्मार्ट अलर्ट हेलमेट का इनोवेटिव आइडिया और मॉडल पेश किया।
वन डिस्ट्रिक्ट वन आइडिया के तहत जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी, आयुष दीक्षित, हुतेंद्र प्रताप सिंह, लव कुमार, रजत यादव शामिल थे। विद्यालय के प्रबंधक मंडल, प्रधानाचार्य, यूनिट इंचार्ज सहित सभी स्टाफ कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


