ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाविदेशी पक्षियों का जलेसर पटना पक्षी विहार में बढ़ गया कलरव

विदेशी पक्षियों का जलेसर पटना पक्षी विहार में बढ़ गया कलरव

एटा/जलेसर। जलेसर तहसील के पटना पक्षी विहार में ठंडक बढ़ते ही विदेशी पक्षियों का कलरव सुनाई देने लगा है। उनको देखने के लिए पर्यटक पहुंचने लगे है। उससे...

विदेशी पक्षियों का जलेसर पटना पक्षी विहार में बढ़ गया कलरव
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 01 Nov 2020 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जलेसर तहसील के पटना पक्षी विहार में ठंडक बढ़ते ही विदेशी पक्षियों का कलरव सुनाई देने लगा है। उनको देखने के लिए पर्यटक पहुंचने लगे हैं। उससे पक्षी विहार में रौनक बढ़ने लगी है। उससे लॉकडाउन में सूना पड़ा रहने वाला पटना पक्षी विहार में पर्यटकों के आवागमन से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।

मौसम में ठंडक बढ़ते ही पटना पक्षी बिहार में विदेशी पक्षी आना शुरू हो गए हैं। पक्षियों के आगमन होते ही विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। मार्च 2020 में कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने लॉकडाउन किया था। उससे पटना पक्षी विहार के गेट पर ताला डाल दिया गया था। लॉकडाउन में पटना पक्षी विहार में कोई पर्यटक नहीं आया। पटना पक्षी बिहार को 8 सितंबर 2020 को खोलने के आदेश उत्तर प्रदेश सरकार ने दिए थे। 9 सितंबर से पटना पक्षी विहार नियमित रूप से खुल रहा है। वन दरोगा शीलेन्द्र पाल सिंह, शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि 9 सितंबर 2020 से पटना पक्षी विहार को नियमित रूप से खोला जा रहा है। उससे पक्षी विहार में स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

यह आए हैं अभी

एटा। पटना पक्षी विहार में मौजूद वन्य जीव रक्षक शुभव कुमार पांडेय ने बताया कि इस समय पटना पक्षी विहार में टफटेड डक, स्पॉट विल डक, साबलर, कट, बिसलिग, टील, लिटिल ग्रीव, रेडनेटड आइविश, डार्टर, काम्बडक, कार्मोटेंट, ग्रेहेरॉन, पांड हेरॉन, परपिल हेरॉन, परपिल स्वैपहैन, ब्लैक नेक्ड स्टार्क, एथियन, ओपेनबिल, गैडवाल, पेंटेड, स्टार्क, किंग फिशर, ग्रे लेग गूज आ गए हैं।

जल्द पहुंचने वाले विदेशी मेहमान पक्षियों का इंतजार

एटा। पटना पक्षी विहार में मौजूद वन्य जीव रक्षक शुभव कुमार पांडेय एक से दो सप्ताह में आने वाले विदेशी पक्षियों के आने का इंतजार है। आने वाले मेहमान पक्षियों में देशी परिन्दों में पिनटेल, रेडक्रेसेड, पार्चाड, राडी सेल डक, विजन, बार हेडेडगूज, मेलार्ड, कामन टोल, कामन टील, काप्टन, फ्लेमिंगो स्पून विल शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े