भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा पर जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा पर जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

संक्षेप:

Etah News - श्री दिगंबर जैन समाज ने महावीरगंज से शेरगंज तक रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया। शोभा यात्रा में भगवान आदिनाथ की आरती उतारी गई। इसके साथ ही, जलेसर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,...

Sep 13, 2025 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

श्री दिगंबर जैन समाज ने दो दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव दूसरे दिन महावीरगंज स्थित भगवान पार्श्वनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों पर होती हुई शेरगंज स्थित बड़े जैन मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान भगवान आदिनाथ की जगह-जगह आरती उतारी पुष्प वर्षा की गई। बड़े जैन मंदिर पर जलपान की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा, अनिल कुमार जैन, नरेंद्र कुमार जैन, कैलाश चंद्र जैन, सुनील कुमार जैन, विवेक कुमार जैन, पदम चंद्र जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, दिनेश चंद्र जैन, शरद कुमार जैन, महावीर कुमार जैन, प्रशांत जैन, रवि कुमार जैन, नीरज कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, आनंद कुमार जैन, गौरव जैन, बीना जैन मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 112 मरीज का परीक्षण जलेसर। नगर के जेएसबी पब्लिक स्कूल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 102 मरीज का पंजीकरण कर परीक्षण किया गया। इसमें 23 मैरिज मोतियाबिंद के मिले। इन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय मथुरा भेजा गया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अनुभव उपाध्याय ने बताया कि संस्था प्रत्येक दिवस अलग-अलग शहरों में मोबाइल बैंन से शिविरों का आयोजन किया जाता है। जलेसर में प्रत्येक 13 तारीख को शिविर का आयोजन जेएसवी स्कूल में किया जाएगा। डॉ. अनुभव उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, देवेश कुमार, रोहित कुमार, रामेश्वर दयाल, विद्यालय प्रबंधक धर्मपाल सिंह टुल्लन मौजूद रहे।