गुरु सन्मति सागर महाराज के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Jan 25, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - एटा में जैन धर्म के अनुयायियों ने गुरु सन्मति सागर महाराज का जन्म उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। शोभायात्रा बड़े जैन मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। कार्यक्रम में धार्मिक भजन, पुष्पवर्षा और लकी ड्रा जैसे आयोजन हुए, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

गुरु सन्मति सागर महाराज के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

एटा। रविवार को जैन धर्म के अनुयायियों ने गुरु सन्मति सागर महाराज का जन्म उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। जैन समाज के लोगों ने सन्मति सेवा समिति के माध्यम से शहर के मुख्य मार्गों से गुरु जी की बैंड बाजे, डोले झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पुरानी बस्ती स्थित श्री पद्माावती पुरवाल पंचायत बड़े जैन मंदिर से धर्मध्वजा के साथ प्रारंभ हुई, जो कि पुरानी बस्ती, घंटाघर, जीटी रोड, सुभाष मूर्ति चौराहे होते हुए हीरा पैलेस पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान श्रावक, श्राविकाओं ने गुरुदेव को समर्पित भजनों पर जमकर नृत्य करते हुए जयघोष लगाए।

वहीं शोभायात्रा का समाजिक लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रात में बड़े जैन मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सन्मति सागर गुरुदेव के प्रसंगों का सचित्र वर्णन किया गया। जिसे सुन सुनकर लोग भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा का आयोजन किया गया। इसमें जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विजेताओं को समिति की ओर से स्मृति उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर समिति के जिला अध्यक्ष रानू जैन, विकास जैन, मंत्री राहुल जैन, सचिन जैन, पवन जैन, पंकज जैन, धवल जैन, अर्पित जैन, गोटू जैन, ऋषभ जैन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;