
500 बीएलओ ने कर दिया काम पूरा, सिर्फ एक लाख प्रपत्र लेने शेष
Etah News - जैन धर्म के 18वें तीर्थंकर भगवान अरहनाथ का तप कल्याणक नेमीनाथ महिला मंडल द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत उत्सव मनाया गया। संगठन अध्यक्षा बबिता जैन ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
जैन धर्म के 18वें तीर्थंकर भगवान अरहनाथ का तप कल्याणक नेमीनाथ महिला मंडल ने महाराणा प्रताप नगर स्थित कांची अनुराग जैन के आवास पर मनाया। अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल ने जैन महिला संगठन का रजत उत्सव भी मनाया गया। सुनीता जैन बेबी जैन ने संगठन अध्यक्षा बबिता जैन प्रेरणा का तिलक, माल्यार्पण एवं, अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। सुनीता जैन, रितु जैन ने बताया कि आर्यिका ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से एटा में वर्ष 2000 में अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन की स्थापना हुई थी। अभी हाल ही में शरद पूर्णिमा पर अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में विराजमान माताजी की जन्म जयंती पर भी गुरु मां ने उन्हें सम्मानित कर आर्शीवाद प्रदान किया।
संगठन अध्यक्षा बबिता जैन ने कार्यक्रमों के माध्यम से भ्रूण हत्या निषेध, अहिंसा, शाकाहार प्रदर्शनी, संस्कार पाठशाला, हिन्दू संस्कृति का प्रचार प्रसार, पाश्चात्य संस्कृति का बहिष्कार, मृत्यु भोज, पालिथीन बहिष्कार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सुरक्षा। विभिन्न वृहद संस्थाओं ने अनेकों अवार्ड, पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। कार्यक्रम में बेबी जैन, वर्षा जैन, संगीता जैन, शिल्पी जैन, सारिका जैन, रुचि जैन, सुलेखा जैन, प्रीति जैन, मेघा जैन, रूबी जैन, रुपाली जैन ,आध्या जैन, आरु जैन, पर्व जैन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




