क्रय-विक्रय केंद्र पर अभिलेख मिले अपूर्ण
जिले में उर्वरकों की उपलब्धता और बिक्री मूल्य की जांच के लिए सघन निरीक्षण किया गया। जिला कृषि अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विक्रेताओं का निरीक्षण किया, जहां गेहूं क्रय कार्य जारी था और एनपीके उर्वरक की 512 बोरी उपलब्ध थी। विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सभी अभिलेख सही रखें।

जिले में उर्वरकों की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री, अभिलेखों के संधारण तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित कराने को विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन औचक निरीक्षण किया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार एवं उर्वरक पटल सहायक ने संयुक्त रुप से क्रय-विक्रय केंद्र अलीगंज चुंगी का निरीक्षण किया गया, जहां गेहूं क्रय कार्य संचालित पाया गया तथा एनपीके उर्वरक की 512 बोरी उपलब्ध पाई गईं।गुप्ता खाद भंडार, कृभको केंद्र शीतलपुर, इफको केंद्र मंडी समिति एवं एटा केंद्रीय थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार मंडी विक्रेता का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों का पूर्ण विवरण अभिलेखों में अंकित करने, पीओएस मशीन के माध्यम से सत्यापन करने तथा निर्धारित दरों पर ही उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
किसी भी दशा में अनियमित विक्रय, कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा बिना अभिलेख उर्वरक वितरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी उर्वरक विक्रेताओं को कड़े निर्देश हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर स्टॉक रजिस्टर, विक्रय रजिस्टर, रेट सूची, पीओएस मशीन से मिलान, खतौनी, आधार कार्ड एवं फार्मर आईडी से संबंधित समस्त अभिलेख अद्यतन एवं पूर्ण रूप से संधारित रखें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


