
एटा स्टेशन के निर्माण कार्य फरवरी तक पूरे करने के सख्त निर्देश
Etah News - उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अधिकारियों ने शनिवार को टूंडला जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को फरवरी 2026 तक पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। एटा रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी शुरू हुआ है, जिससे यात्री और माल सुरक्षा में सुधार होगा।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर शनिवार को टूंडला जंक्शन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने निरीक्षण किया। समय सीमा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण टीम में टूंडला रेल खड़ के सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय सिन्हा, जरनल इलेक्ट्रिकल सहायक इंजीनियर विजय कुमार, और सहायक मंडल इंजीनियर रिहान शाहिद ने स्टेशन परिसर में चल रही निर्माण परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया। विशेष रूप से उन कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जो यात्रियों और माल ढुलाई की सुविधाओं से सीधे जुड़े हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने संबंधित ठेकेदारों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्टेशन परिसर में चल रहे सभी प्रकार के निर्माण कार्यों को हर हाल में फरवरी माह 2026 तक पूरा कर लिया जाए।

इस समय सीमा को लेकर किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने वाहन पार्किंग, गुड्स शेड, लेबर, मर्चेंट केबिन के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। एटा स्टेशन परिसर में शुरू हुआ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य रेलवे विभाग ने एटा रेलवे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। सबसे पहले स्टेशन परिसर में टिकिट आरक्षण खिड़की और मर्चेट केबिन के सामने कुल दो आधुनिक सीसीटीवी कैमरे ट्रॉयल बतौर लगाए है। शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए अधिकारियों ने बताया कि रेलवे केवल एटा ही नहीं बल्कि सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्री और माल सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य करा रही है। इसके तहत एटा स्टेशन पर कुल 21 कैमरे लगाए जाने हैं। जबकि एटा-बरहन रेल लाइन पर पड़ने वाले शिवालय टेहू और अवागढ़ स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रमुख स्टेशनों पर दस-दस कैमरे लगाए जाने प्रस्तावित है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


