भीषण गर्मी में वृद्धाश्रम का जनरेटर पड़ा खराब, एक कूलर भी बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तुषारिका सिंह ने वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कूलर बंद मिले और जनरेटर पिछले पांच वर्षों से खराब है। सचिव ने वृद्धजनों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी और उनकी समस्याओं को सुना। डीएम ने भी एक सप्ताह पूर्व निरीक्षण किया था और कूलर को ठीक करने के निर्देश दिए थे।

भीषण गर्मी में वृद्धाश्रम का जनरेटर पड़ा खराब, एक कूलर भी बंद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर सिविल जज (सीडि)/सचिव तुषारिका सिंह ने सोमवार को कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सचिव को भीषण गर्मी में कूलर बंद मिला। जनरेटर भी पिछले पांच वर्ष से खराब पड़ा है।

निरीक्षण का विवरण

निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धजनों से स्वास्थ, खानपान के बारे में पूछा। सभी वृद्धजनों को विधिक जानकारी प्रदान कराकर उनके अधिकारों के बारे में बताया। वृद्धजनों पर हो रहे शोषण के बारे में भी जागरुक किया। वृद्धजन से सम्बन्धित तीन नये कानूनों के बारे में चर्चा की। असहाय वरिष्ठ लोगों के लिए विधिक सहायता को नालसा हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरूक किया। भीषण गर्मी से बृद्धजनों को बचाने के लिए चार कूलर लगे थे, जिसमें से तीन कूलर चालू अवस्था में मिले लेकिन विद्युत न होने पर जनरेटर खराब पाया गया, जो पांच साल से खराब है। वार्डेन को बाकी एक कूलर, जनरेटर की अव्यवस्थाओं को ठीक कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम में मिथलेश कुमारी, वार्डन, भंडार प्रभारी विनीता उपाध्याय, कर्मचारीगण, वृद्धजन उपस्थित रहे।

Voice of UP

डीएम का निरीक्षण

डीएम को भी वृद्धाश्रम में खराब मिला था कूलर

एक सप्ताह पूर्व डीएम अरविंद सिंह ने भी वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया था। डीएम को भी निरीक्षण में वृद्धाश्रम का कूलर खराब मिला था। निरीक्षण में डीएम ने भी तत्काल खराब कूलर ठीक कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। उसके बाद भी आज तक वृद्धजनों के लिए लगा कूलर अभी तक ठीक नहीं हो सका है।

सामान्य प्रश्न

क्या निरीक्षण के दौरान कूलर ठीक पाए गए थे?
निरीक्षण के दौरान चार कूलर लगे थे, जिसमें से तीन कूलर चालू अवस्था में मिले लेकिन विद्युत न होने पर जनरेटर खराब पाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।