विज्ञान-शिल्प प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सजाये आकर्षक मॉडल-प्रोजेक्ट
Etah News - अवागढ़ के सिटी कान्वेंट स्कूल में विज्ञान-शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महेश पाल सिंह और संस्थापक राजकुमार तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और रोबोटिक्स से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। अंत में, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

अवागढ़, नगर के सिटी कान्वेंट स्कूल अवागढ़ में शनिवार को विज्ञान-शिल्प प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष महेश पाल सिंह, विद्यालय संस्थापक राजकुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच से सुसज्जित आकर्षक मॉडलों एवं कलाकृतियों से सजाया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी मॉडल, रोबोटिक्स, दैनिक जीवन में उपयोगी वैज्ञानिक प्रयोगों के सुंदर मॉडल प्रस्तुत किए। शिल्प अनुभाग में बच्चों ने हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएँ, पेंटिंग, चार्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं अन्य रचनात्मक कलाकृतियाँ प्रदर्शित कर सभी का मन मोह लिया।
अभिभावकों, अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहा। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक नितिन राज तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की भावना को विकसित करते हैं। कार्यक्रम में राकेश पाराशर, अरविन्द, रविकांत, विशाल, अश्वनी, रंजना, यामिनी, खुशबू, नितिन शर्मा शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



