डिजिटल अरेस्ट नहीं करती पुलिस, साइबर अपराध जागरुकता ही बचाव

Feb 25, 2026 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - भारत सरकार द्वारा संचालित छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम एसपीईएल के तृतीय चरण में पुलिस लाइंस में कार्यक्रम हुआ। पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न पुलिस शाखाओं का भ्रमण कराया और उन्हें कानून व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबरों और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।

डिजिटल अरेस्ट नहीं करती पुलिस, साइबर अपराध जागरुकता ही बचाव

भारत सरकार द्वारा संचालित छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम एसपीईएल के तृतीय चरण के तहत एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन, एएसपी श्वेताभ पांडेय, एएसपी अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण, नोडल सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में बुधवार को पुलिस लाइंस में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर छात्राओं को पुलिस लाइन के अर्दली रूम, बहुउद्देशीय हाल, क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, व्यायामशाला, पुलिस अस्पताल, पुलिस परेड ग्राउंड, सम्मेलन कक्ष, पुलिस केंटीन, पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं का भ्रमण कराया। एनएसएस के विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझाते हुए कानून व्यवस्था के बारे में बताया।

विभिन्न योजनाओं, हेल्प लाइन नंबरों, वुमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।