खाड़ी देशों में रहे भारतीयों की तलाश में जुटा प्रशासन, अलर्ट जारी
Etah News - खाड़ी देशों में मिसाइल हमलों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सरकार ने नागरिकों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। एटा की सोनल इजराइल में पीएचडी कर रही है और सुरक्षित है। अलीगंज के विश्वजीत यादव का बेटा दुबई में है, परिवार उसकी सलामती को लेकर चिंतित है।

खाड़ी देशों में चल हो रही मिसाइलों के अटैक के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। भारत सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों के बाद जनपद के लोगों की तलाश की जा रही है। कहां-कहां पर कौन रह रहा है। दिन भर चली कवायद के बाद करीब चार लोगों के नाम पता ही मिल सके। इसमें युवती इजराइल में पीएचडी कर रही है। एडीएम न्यायिक रमेश चंद्र मौर्य ने बताया कि सरकार की ओर से मिले निर्देशों के बाद जनपद में ऐसे लोगों को ईरान इजराइल तथा खाड़ी के अन्य देश आदि में युद्ध संघर्ष से प्रभावित प्रदेश के नागरिकों का विवरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसमें लोगों से जानकारी की जा रही है। एटा का निवासी हो और वर्तमान समय में ईरान व इजराइल तथा खाड़ी अन्य देश में युद्ध संघर्ष में प्रभावित हो रहा है का विवरण उपलब्ध कराए जाने के लिए आपदा विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते है। अगर कहीं कोई परेशानी हो तो बता सकता है। इसके लिए सभी की मदद की जा रही है। इजराइल में सोनल कर रही पीएचडी चौंचा वनगांव निवासी नरेंद्र पाल की बेटी सोनल इजराइल में रहकर पीएचडी की कर रही है। वह पिछले तीन वर्षों से वहीं पर रह रही है। कोई तनाव वाली बात नहीं है। सोनल ने बताया कि जिस स्थान पर हम रह रहे है वहां पर कोई बात नहीं है। परिवार के लोगों से दिन भर में कई-कई बार बात हो रही है। सरकार की ओर से जारी निर्देश मिल गए हैं। कहीं कोई परेशानी हो तो विदेश मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं। सोनल ने बताया कि यहां पर सामान्य तरीके का जीवन चल रहा है। यहां पर यह लग ही नहीं रहा है कि तनाव जैसे माहौल है। बेटे की सलामती को लेकर अलीगंज का परिवार चिंतित अलीगंज। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हमलों की खबरों ने अलीगंज के एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। मोहल्ला गोविंददास निवासी विश्वजीत यादव का बेटा अवधेश यादव इन दिनों दुबई में रहकर नौकरी कर रहा है। हालिया घटनाओं के बाद से परिवार लगातार बेटे से संपर्क बनाए हुए है। अवधेश यादव दुबई में प्रोडक्शन मैनेजर हैं और उनका निवास बुर्ज खलीफा के पास है। परिजनों के मुताबिक, हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं और एहतियातन लोग घरों के भीतर रह रहे हैं। अवधेश की मां ने बताया कि वह लगातार वीडियो कॉल के जरिए बेटे से बात कर रही हैं। उनके अनुसार बेटे ने रात और सुबह हमले होने की जानकारी दी और धमाकों की आवाजें सुनाई देने की बात कही। हालांकि वह सुरक्षित है, लेकिन परिवार में बेचैनी बनी हुई है। परिवार का कहना है कि भारतीय दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है और सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। होली का पर्व नजदीक है। जहां एक ओर त्योहार की तैयारियां चल रही हैं, वहीं परिवार बेटे की सलामती को लेकर चिंतित है। विश्वजीत यादव ने केंद्र सरकार से अपील की है कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्वदेश वापसी की व्यवस्था की जाए। फिलहाल परिवार बेटे से लगातार संपर्क में है और हालात जल्द सामान्य होने की प्रार्थना कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


