भारत केसरी दंगल अव्यवस्थाओं से घिरा, मुख्य कुश्ती में नहीं दिखा रोमांच

Mar 01, 2026 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - अलीगंज में भारत केसरी दंगल आयोजन अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा में रहा। उद्घाटन उद्योगपति संजय आर्या ने किया, लेकिन ध्वनि, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा में कमी देखी गई। मुख्य मुकाबला अपेक्षाकृत जल्दी समाप्त हुआ, जिससे दर्शकों में निराशा रही। पहलवानों के चयन और जोड़ी मिलान पर सवाल उठे।

भारत केसरी दंगल अव्यवस्थाओं से घिरा,  मुख्य कुश्ती में नहीं दिखा रोमांच

अलीगंज, डीएवी मैदान में आयोजित भारत केसरी दंगल अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा में रहा। बड़े स्तर पर प्रचार के बावजूद आयोजन में अपेक्षित अनुशासन और समुचित प्रबंधन का अभाव दिखा। उद्योगपति संजय आर्या ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, लेकिन शुरुआत से ही ध्वनि, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन कमजोर पाया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण 51 हजार रुपये की कुश्ती थी जो सुखबीर पहलवान (हाथरस) और नीतू पहलवान (पंजाब) के बीच हुई। इस मुकाबले से बड़े रोमांच की उम्मीद थी, लेकिन कुश्ती अपेक्षाकृत जल्दी समाप्त हो गई। नीतू पहलवान ने सुखबीर को हराकर इनामी राशि जीती, हालांकि दर्शकों के एक वर्ग ने इसे प्रचारित स्तर का रोमांचक नहीं पाया।

अन्य मुकाबलों के स्तर पर भी सवाल उठे। 2100, 2500 और 1100 रुपये की कुश्तियों में पहलवानों के बीच असमान जोड़ियां दिखीं, जिसके परिणामस्वरूप कई मुकाबले एकतरफा रहे। खेल प्रेमियों ने कहा कि पहलवानों के चयन और जोड़ी मिलान में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए थी। आयोजन स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा कर्मियों की संख्या सीमित दिखी। कार्यक्रम में कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, लेकिन इन अव्यवस्थाओं के कारण पूरे आयोजन की छवि प्रभावित हुई। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल अलीगंज। अमरोली-रतनपुर मार्ग पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग ब्रजपाल सिंह (65) पुत्र द्वारिकाप्रसाद निवासी अमरोली गंभीर रुप से घायल हो गए। रविवार को होली के त्योहार पर रिश्तेदारी में गमी उठाने गए थे। साइकिल से अमरोली से फरसोली की ओर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर घाायल होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।