जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, समझ ना आने पर ले लें जानकारी
Etah News - भारत की जनगणना के तहत चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने प्रशिक्षण की महत्ता बताई और अधिकारियों को प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया। जनगणना दो चरणों में होगी, जिसमें मकान सूचीकरण 22 मई से 20 जून तक होगा।

भारत की जनगणना के अंतर्गत चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रमुख जनगणना अधिकारी जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने प्रतिभाग किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चार्ज अधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को जनगणना कार्य की महत्ता से अवगत कराया। डीएम ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण है। देश की स्वतंत्रता के बाद यह आठवीं जनगणना कराई जा रही है। मंडल एवं जिला स्तर पर भेजे गए प्रशिक्षकों की ओर से जनगणना की समस्त प्रक्रिया को बारीकी से समझाया जा रहा है। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को प्रशिक्षण के दौरान कोई बिंदु समझ में न आए तो संकोच न करें, बल्कि पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझ लें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।
उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा, जबकि इसके बाद फरवरी-मार्च में जनगणना का मुख्य कार्य संपन्न कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित तहसीलों के तहसीलदार चार्ज अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी चार्ज अधिकारी की जिम्मेदारी निभाएंगे।डीएम ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए जनपद में रिजर्व सहित 3896 प्रगणक, तथा 644 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। चार्ज अधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को पोर्टल, बेव पोर्टल की भी जानकारी प्रदान की जाएगी। फील्ड स्तर के कर्मियों को लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे मास्टर ट्रेनर संजय शर्मा एवं रजतपाल की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम लालता प्रसाद, एएसडीएम पीयूष रावत, श्वेता सिंह, जनगणना प्रशिक्षक आदेश कुमार मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्षवर्धन, बीएसए अधिकारी दिनेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित समस्त तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगरीय निकाय, कंप्यूटर सहायक एवं संबंधित स्टाफ आदि उपस्थित
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


