Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsIndependence Day Celebrations Government Offices Adorned with Tricolor Lights and Cultural Programs Held
आजादी की वर्षगांठ मनाने के लिए तिरंगा और लाइटों से जगमग हुआ

आजादी की वर्षगांठ मनाने के लिए तिरंगा और लाइटों से जगमग हुआ

संक्षेप:

Etah News - स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, सरकारी कार्यालयों और स्मारकों को तिरंगा लाइटों से सजाया गया। बाजारों में राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी जारी रही। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में भारत विभाजन पर प्रदर्शनी...

Aug 14, 2025 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

देश आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय स्थित सभी सरकारी कार्यालय एवं स्मारक तिरंगा लाइटों से जगमग हो गए। सभी कार्यालयों पर तिरंगा सजा दिए गए। बाजारों में दिनभर राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी होती रही। हलवाईयों की दुकानों पर बड़ी संख्या में मिष्ठान तैयार होते रहे। जिन्हे आज बड़े पैमाने पर वितरित कर आजादी की खुशियां मनाई जाएगी। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व गुरुवार को डीएम कार्यालय, विकास भवन सहित सभी मुख्य सरकारी कार्यालयों को आकर्षक तिरंगा लाइटों एवं छोटे-छोटे तिरंगा से सजाकर तैयार कर लिया गया। दिनभर अधिकारी, कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही 14 अगस्त पर विभाजन विभीषिका संबंधी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भारत-पाकिस्तान बंटवारे एवं शहीदों की कुर्बानियों के बारे में प्रदर्शनी लगाकर विस्तार से बताया गया। घंटाघर तिरंगा लाइटों से जगमग किया गया। मेहता पुस्तकालय, चौराहों एवं पार्कों में लगी शहीद एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं को सजाकर रौशन किया गया। बच्चों को बताया आजादी का महत्व गुरुवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में भारत विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ। प्रोजेक्टर से विभाजन के समय के वृत्त चित्र, ऐतिहासिक चित्र, दस्तावेज़ एवं संस्मरण प्रदर्शित किए गए, जिनसे नई पीढ़ी को उस कालखंड की पीड़ा, संघर्ष एवं बलिदान की जानकारी दी। अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा गुप्ता, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण कर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए दिनेश कुमार, डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्षवर्धन, विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, प्रबंधन पदाधिकारी वीरेंद्र वार्ष्णेय, प्रेमचंद्र, राजेश सक्सेना, क्षेत्रपाल उपाध्याय, ब्रजनंदन माहेश्वरी, संजीव गोयल आदि मौजूद रहे।