तेज धूप-धूल-मिट्टी से होने लगी एलर्जी, 100 मरीज अधिक मरीज पहुंचे

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - गर्मी के बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज की त्वचा रोग ओपीडी में सन एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में 350 से 400 रोगियों में से अधिकतर को धूल-मिट्टी और तेज धूप से एलर्जी हो रही है। चिकित्सक ने साफ-सफाई रखने की सलाह दी है। इसके अलावा, पेटदर्द के लिए मेडिसिन ओपीडी में भी कई मरीज पहुंचे हैं।

तेज धूप-धूल-मिट्टी से होने लगी एलर्जी, 100 मरीज अधिक मरीज पहुंचे

गर्मी बढ़ते ही मेडिकल कालेज की त्वचा रोग ओपीडी में सर्वाधिक मरीज सन एलर्जी के पहुंच रहे है। इनको धूल-मिट्टी और तेज धूप से एलर्जी हो रही है। ओपीडी में पहुंचे एलर्जी वाले मरीजों को चिकित्सक डा. प्रीति कुशवाह ने उपचार के साथ-साथ विशेष रूप से साफ-सफाई करने की सलाह दी है। शनिवार को ओपीडी में 350 से 400 रोगियों में सर्वाधिक एलर्जी के रहे हैं। ओपीडी में आए एलर्जी के मरीजों ने चिकित्सक को बताया कि धूप, धूल-मिट्टी और थ्रेसिंग से उड़ रहे कणों से लोगों में एलर्जी की शिकायत बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि धूप की वजह से चेहरे पर एलर्जी हो रही है।

इसके अलावा ओपीडी में ददोले वाली एलर्जी के मरीज अधिक आ रहे हैं। इनको जांच कराकर उपचार कराये जाने को परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही उनको शरीर की विशेष रूप से साफ-सफाई रखने की सलाह दी। ओपीडी में एलर्जी के 100 से अधिक मरीज आ रहे है। इसके अलावा खाज-खुजली, झाईयां, सफेद दाग, कुष्ठ रोग के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे। जांच कराकर उपचार को परामर्श दिया गया है। चिकित्सक ने मरीजों को त्वचा संबंधी परेशानियों से बचने के लिए अच्छी तरह से साफ-सफाई रखने को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को मेडिकल कालेज में लगभग 2200 से 2300 रोगियों ने पहुंचकर चिकित्सकों से उपचार को परामर्श लिया है।मेडिसिन ओपीडी में पेटदर्द के सर्वाधिक मरीज पहुंचेशनिवार को मेडिसिन ओपीडी में करीब 450 से 500 तक रोगी उपचार लेने पहुंचे। इसमें 150 रोगी पेटदर्द के पहुंचे। इनको उपचार के साथ बाजार का खाना खाने से बचने को सलाह दी है। चिकित्सक ने बताया कि इसके अलावा ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार के रोगी उपचार लेने पहुंचे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।