स्टेडियम में 8ए-साइड कबड्डी लीग का हुआ शुभारंभ
Etah News - आठ ए-साइड कबड्डी लीग का उद्घाटन पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मैच में कमलकांत टाइगर्स ने प्रिंस पेंथर्स को 30-24 से हराया। भाजापा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख वजीर सिंह यादव ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में चार टीमों का पंजीकरण किया गया है।

आठ ए-साइड कबड्डी लीग का शुभारंभ शनिवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मैच प्रिंस पेंथर्स और कमलकांत टाइगर्स टीम के बीच खेला गया। इसमें कमलकांत टाइगर्स ने 30-24 अंकों के साथ जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजापा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख वजीर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में अब तक चार टीमों का पंजीकरण किया गया है। एसोसिएशन सचिव रजनीश यादव ने अतिथियों का स्वागत बुके, प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। लीग प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका कुलदीप यादव, सचिन यादव तथा लोकेश पचौरी ने निभायी।
इंद्रेश यादव, अनुराग यादव, मनोज पीटीआई, पुष्पेंद्र चौहान, अभय यादव, कोच प्रवेन्द्र, शुभम, योगेश, ओमेंद्र यादव, अखिल संघर्षी, उपदेश यादव, सिंगमान यादव, पवन यादव, राजीव वर्मा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


