ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटामंडल में सर्वाधिक एक्टिव केस एटा में ,इलाज भगवान भरोसे

मंडल में सर्वाधिक एक्टिव केस एटा में ,इलाज भगवान भरोसे

कोरोना को लेकर एटा में संकट दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। संशाधन बढ़ने के बजाए घटते जा रहे है। मरीजों का बुरा हाल है। अलीगढ़ मंडल में सबसे अधिक एक्टिव केस...

मंडल में सर्वाधिक एक्टिव केस एटा में ,इलाज भगवान भरोसे
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 06 May 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना को लेकर एटा में संकट दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। संशाधन बढ़ने के बजाए घटते जा रहे है। मरीजों का बुरा हाल है। अलीगढ़ मंडल में सबसे अधिक एक्टिव केस एटा में होने के बाद भी यहां ही चीजों को वहां पर भेजा जा रहा है। सुविधाओं के नाम पर सिर्फ भगवान की ही आस है।

कोरोना काल में एक-एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही है। सुविधाओं के नाम पर सीमित संसाधन है। पॉजिटिव आने के बाद हर तीसरा व्यक्ति गंभीर है। जनपद में अभी तक कोरोना 91 लोगों की जान ले चुका है। करीब आठ हजार लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। एटा में एक्टिव केसों की संख्या 2800 से करीब है।

एटा के अपेक्षा अलीगढ़ काफी बड़ा जिला है। इसके बाद भी वहां पर अभी तक सिर्फ 2700 एक्टिव है। इसके बाद भी एटा से वेंटिलेटरों को अलीगढ़ भेज दिया। जनपद अलीगढ़ में पहले से सरकारी 52 वेंटिलेटर काम कर रहे है। अब एटा में मात्र आठ वेंटिलेटर रखे हुए हैं। इन वेंटिलेटरों को सुचारू रुप से चलाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं हो सके हैं। ऐसे में कासगंज में मात्र 540 एक्टिव केस हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें