ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाससुराल में युवक का शव कमरे में लटका मिला

ससुराल में युवक का शव कमरे में लटका मिला

ससुराल में रह रहे युवक का शव कमरे में लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। घरवालों के अनुसार शव उन्हें कमरे में पड़ा हुआ मिला। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।...

ससुराल में युवक का शव कमरे में लटका मिला
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 13 Jul 2019 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

ससुराल में रह रहे युवक का शव कमरे में लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। घरवालों के अनुसार शव उन्हें कमरे में पड़ा हुआ मिला। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। घरवालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

जिला कासगंज थाना सहावर के गांव हीरापुर निवासी जितेन्द्र (28) पुत्र तोताराम करीब एक साल से ससुराल गांव नगला बंजारा थाना जैथरा में पत्नी सुमन, बच्चों के साथ रह रहा था। कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। पांच दिन पहले ही ससुराल लौटा था। शनिवार सुबह जितेन्द्र का शव कमरे में लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचे चाचा करन सिंह ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि किसी भी ससुरालीजनों ने सूचना नहीं दी। गांव के ही एक युवक के माध्यम से जानकारी मिली। इसके साथ ही शव कमरे में पड़ा हुआ मिला था। चाचा लाखन सिंह ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जैथरा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो जाएगी। घरवालों ने बताया कि मृतक पर दो बच्चे हैं जो काफी छोटे हैं। घर पर अनबन के बाद जितेन्द्र ससुराल में रहता था।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोहराम

जैथरा। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने शव लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था।

थाना जैथरा के गांव खिरिया नगर शाह निवासी अमित (21) पुत्र श्रीराम ने शुक्रवार शाम कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव लटका देखा तो चीख निकल गई। चीख की आवाज सुनकर अन्य लोग पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना देते हुए शव को नीचे उतारा। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जैथरा पुलिस का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। इसी के चलते युवक ने आत्महत्या की है। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें