ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटामातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी में परिवार नियोजन की महती भूमिका

मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी में परिवार नियोजन की महती भूमिका

एटा। गुरुवार को जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर ‘खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन के बारे में दंपति को जानकारियां दी गई। साथ ही उनको बच्चों में...

मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी में परिवार नियोजन की महती भूमिका
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 21 Oct 2021 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा। गुरुवार को जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर ‘खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन के बारे में दंपति को जानकारियां दी गई। साथ ही उनको बच्चों में अंतर रखने के लिए साधनों के बारे में बताया गया। जिले में 11 स्वास्थ्य केन्द्र पर गुरुवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया।

जनपद में सामुदायिक स्तर पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं बच्चों के जन्म में तीन वर्ष का अंतराल रखने को माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। गुरुवार को भी परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के प्रयास 11 स्वास्थ्य केन्द्रों पर किए गए। सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 11 स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन की सेवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। तीन विशेष समूह को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य है। पहले समूह में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाएं, दूसरे समूह में नवविवाहित दंपत्ति, तीसरे समूह में ऐसे योग्य दंपत्ति को शामिल किया गया है। जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि लोग परिवार नियोजन के साधनों को अपनाएं और परिवार की खुशहाली को बनाए रखें।

एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी परिवार नियोजन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्तर पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने पर सरकार द्वारा पूरा जोर दिया जा रहा है। सामुदायिक स्तर पर परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों को इच्छुक लाभार्थीयों, दम्पत्ति तक पहुंचाना खुशहाल परिवार दिवस का एक उद्देश्य है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें