ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटापटना पक्षी विहार में पक्षी और पर्यावरण का महत्व बताया

पटना पक्षी विहार में पक्षी और पर्यावरण का महत्व बताया

जलेसर। हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित पटना पक्षी विहार में रविवार को विश्व आद्रभूमि दिवस पर बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पक्षी और...

पटना पक्षी विहार में पक्षी और पर्यावरण का महत्व बताया
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 02 Feb 2020 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

तहसील क्षेत्र में जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित पटना पक्षी विहार में रविवार को विश्व आद्रभूमि दिवस पर बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पक्षी और पर्यावरण का महत्व बताया गया।

रविवार को आयोजित विश्व आद्रभूमि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में आसपास के लोगों को पक्षी और पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी गई। विश्वभर से आने वाले पक्षियों के बारे में बताया। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता से पक्षी और पर्यावरण प्रेम को व्यक्त किया। उससे पूर्व बर्ड फेस्टिवल में प्रदर्शनी लगाई गई। दोपहर बाद डीएम सुखलाल भारती पत्नी सहित पटना पक्षी विहार में पहुंचे। जहां पर उन्होंने झील में मौजूद देशी-विदेशी पक्षियों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें