खाटू श्याम भट्ठा पर बिना मानकों के चलाए जा रहे वाहन, किए सीज
Etah News - अलीगंज में खाटू श्याम ईंट भट्ठा पर अधिकारियों की टीम ने जांच की। अवैध खनन और प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर जेसीबी और मिक्सर मशीन को सीज कर दिया गया। बिना वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

अलीगंज में खाटू श्याम ईंट भट्ठा पर जांच करने के लिए अधिकारियों की टीमें पहुंच गई। जांच के दौरान कमी मिलने पर जेसीबी और मिक्कर मशीन को सीज कर दिया गया है। प्रदूषण संबंधी मानकों की जांच की गई है। अलीगढ़ कमिश्नर के यहां शिकायत की गयी थी। शिकायत को लेकर खनन अधिकारी को नामित किया गया था। यहां पर टीम जांच करने के लिए पहुंच गई। रॉयल्टी व प्रदूषण के खिलाफ प्रशासन ने जांच पड़ताल की गई। खनन अधिकारी मोहम्मद एजाज की ओर से मौके पर पहुंचकर रॉयल्टी व प्रदूषण संबंधी मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जेसीबी और मिक्सर मशीन को सीज कर दिया गया।
बताया गया कि खाटू श्याम भट्ठा पर बिना वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री का उपयोग व परिवहन किया जा रहा था। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित आवश्यक अनुमति भी मौके पर प्रस्तुत नहीं की जा सकी। नायब तहसीलदार अलीगंज के साथ अलीगंज पुलिस टीम भी मौजूद रही। पुलिस बल की मौजूदगी में सीज की गई मशीनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया तथा संबंधित लोगों से पूछताछ भी की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया। खनन अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर निरीक्षण किया गया। अवैध खनन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। सभी आवश्यक अनुमति रॉयल्टी रसीद और प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


