तहसील क्षेत्र में जगह-जगह हो रहा अवैध खनन, पुलिस कार्रवाई नहीं दिख रहा खौफ

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

एटा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम पीयूष रावत ने बताया कि अवैध मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। प्रशासन ने अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फरीदपुर में 20 मई से भागवत सप्ताह और ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा।

तहसील क्षेत्र में जगह-जगह हो रहा अवैध खनन, पुलिस कार्रवाई नहीं दिख रहा खौफ

एटा, डीएम अरविन्द सिंह के निर्देशन, एसडीएम पीयूष रावत के नेतृत्व में अवैध खनन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। उसके बाद भी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन, ओवरलोडिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कार्रवाई होने पर भी खनन माफियाओं के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। वह लगातार अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। एसडीएम पीयूष रावत ने बताया कि गत रात्रि लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र के गांव रेजआ में अवैध खनन होने की जानकारी मिली थी। जिस पर तहसीलदार संदीप सिंह को तत्काल मौके पर भेजा गया था। अचानक की गयी छापेमारी के दौरान तहसीलदार ने मौके से अवैध मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए गये। तहसीलदार ने दोनों वाहनों को तत्काल जब्त कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

अवैध खनन पर कार्रवाई

एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन अब किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कारोबारों को नेस्तनाबूद करने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर अभियान चलाकर पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी। दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह अवैध खनन, ओवरलोडिंग सहित अन्य अवैध कारोबारों के विरुद्ध स्वतः ही संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे है। उन्हें शिकायती पत्र की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगो से कहा कि वह बेखौफ़ होकर किसी भी अवैध कारोबार के होने पर तत्काल सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। उत्तर प्रदेश सरकार में किसी भी प्रकार का मिट्टी, बालू, खनिज खनन बिना अनुमति के नहीं हो सकता। उसके बाद भी जलेसर तहसील क्षेत्र में दर्जनभर स्थानों पर खनन माफिया अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। जबकि प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस लगातार उनके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। बिना अनुमति खनन करने पकड़े जाने पर पर्यावरणीय स्वीकृति और परिवहन प्रपत्र के अवैध माना जाता है। अवैध खनन पर वाहन जब्ति, आर्थिक दंड, एफआईआर और जेल तक का प्रावधान है। प्रदेश सरकार ने खनिज संपदा की सुरक्षा और राजस्व संरक्षण के लिए सभी जनपदों में विशेष निगरानी अभियान चलाये जाने को निर्देशित किया गया हैं।

Voice of UP

भागवत सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ

भागवत सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ 20 में से फरीदपुर में जलेसर, ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत फरीदपुर पर में श्रीमद् भागवत सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन 20 मई से होगा। प्रातः काल 8 बजे कलश यात्रा निकलेगी। प्रातः 11 बजे से भागवत कथा सरस कथा वाचिका ममता व्यास जसराना करेगी। 29 मई को पूर्ण आहुति एवं भंडारे का आयोजन होगा। यह जानकारी राघवेंद्र सिंह सोनू ठाकुर ने दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अवैध खनन के खिलाफ कौन सी कार्रवाई की गई है?
अवैध मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।