ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाशराब पीने की मना करने पर पत्नी को मारी गोली, घायल

शराब पीने की मना करने पर पत्नी को मारी गोली, घायल

एटा के गांव खुटियाना में शराब पीने की मना करने पर आक्रोशित पति ने तमंचा से पत्नी पर फायर कर दिया। गोली गले के पास लगने पर महिला गंभीर घायल हो गई। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत...

शराब पीने की मना करने पर पत्नी को मारी गोली, घायल
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 07 Sep 2017 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा के गांव खुटियाना में शराब पीने की मना करने पर आक्रोशित पति ने तमंचा से पत्नी पर फायर कर दिया। गोली गले के पास लगने पर महिला गंभीर घायल हो गई। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक मामले की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। कोतवाली देहात के गांव खुटियाना निवासी देवेन्द्र शराब पीने का आदी है। इसे लेकर आए दिन पत्नी रजनी से कहासुनी होती रहती थी। बुधवार रात करीब नौ बजे वह देवेन्द्र शराब के नशे में पहुंचा। घर पर फिर से शराब पीने लगा। इसका पत्नी रजनी ने विरोध किया। इसी बात पर आक्रोशित होकर देवेन्द्र ने तमंचा से पत्नी रजनी पर फायर कर दिया। गले के पास लगी गोली गले के पास गोली लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद पति मौके से भाग गया। फायर की आवाज सुनकर अन्य परिवारीजन कमरे में पहुंचे तो महिला लहुलुहानवस्था में पड़ी मिली। आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। कार्रवाहक कोतवाली देहात चमन गोस्वामी ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें