पालिका में फूल और गुलाल से जमकर हुई होली, दिया स्वच्छता का संदेश
Etah News - एटा में होली के उपलक्ष्य में नगर पालिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कर्मचारियों को रंगों के पर्व पर स्वच्छता की जिम्मेदारी समझाई। उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी होली मनाई गई, जहां अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

एटा, प्रेम सौहार्द के पवित्र त्योहार होली के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर पालिका में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पालिका अधिकारी, कर्मिचारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं गले मिल होली की बधाई दी। वहीं पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता और उनके पति पंकज गुप्ता एवोकेट ने कर्मचारियों पर फूल बरसाकर जमकर रंग बिखेरे। पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को संदेश दिया कि रंगों के इस पर्व पर शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी सफाई कर्मियों के साथ शहर के सभी नागरिकों की है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष की भांति ही इस बार भी उनके अथक प्रयासों से पालिका परिवार के सभी कर्मचारियों को होली पर समय से वेतन देने के साथ बोनस भी दिलाया गया है।
ईओ निहाल सिंह ने सभी कर्मचारियों, सफाई मित्रों, सभासदों को होली पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अतिक्रमण प्रभारी बाल कपूर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केएनए जगजीवन राम, आरआई राकेश कुमार गौरव, एसआई अमित भारद्वाज, सभासद इंद्राज यादव, अखिलेश दीक्षित, प्रेमचंद यादव, अंकुर शर्मा, जेई प्रमोद यादव, आशुतोष, कल्पना, संजय शर्मा, प्रसूनम भारद्वाज, नरेंद्र वर्मा, दिव्यकांत, प्रशांत गुप्ता, बृजेश गुप्ता, प्रदीप महाजन, अश्वनी गुप्ता, अवधेश गुप्ता, विजय भूषण सिंह, बालकपूर, राजू विद्यार्थी, हर्षवर्धन उपाध्याय आदि कर्मचारी मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमकर उठा रंग गुलाल एटा। शनिवार को कटरा मोहल्ला स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में उप कृषि निदेशक सुमित कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने संयुक्त रूप से सभी अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ परंपरागत ढंग से होली मनाने के लिए संदेश देकर प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक अभिषेक शर्मा, बीज गोदाम प्रभारी अनुज यादव, अभिषेक सोलंकी, सीपी सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, एदल सिंह, विनोद यादव, कुलदीप कुमार, केके सिंह मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



