पुरातन छात्र-खिलाड़ियों ने जीआईसी में खेली होली

Mar 01, 2026 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - एटा के राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को जिला फुटबॉल संघ ने पुरातन छात्रों और खिलाड़ियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। पुरातन छात्रों ने विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में रंग और गुलाल के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई।

पुरातन छात्र-खिलाड़ियों ने जीआईसी में खेली होली

एटा, राजकीय इंटर कॉलेज एटा प्रांगण में रविवार को जिला फुटबाल संघ ने पुरातन छात्रों एवं फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पुरातन छात्रों ने विद्यालय में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य से संबंधित रंगाई ,पेंटिंग, बिजली फिटिंग से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया। तदोपरांत फुटबॉल एवं अन्य खेल से संबंधित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के साथ रंग एवं गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज पुरातन छात्र समिति अध्यक्ष संजीव कुमार एआरएम ने प्रधानाचार्य , शिक्षक, खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को होली आपसी प्रेम सद्भाव का पर्व है।

इसे मिलजुल कर आपसी प्रेम सद्भावना के साथ मनाया जाए। फुटबॉल संघ सचिव राजीव यादव ने आगंतुकों को मिष्ठान खिलाया। उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम कोच अनूप दुबे ने लोगों को प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेलने, अन्य किसी अप्रिय वस्तु का प्रयोग न करते हुए प्रेम भाव से होली मनाने का आहवान किया। इस दौरान चंद्रपाल सिंह यादव, विशांत कुलश्रेष्ठ, शिवकुमार द्विवेदी, प्रभात ललित नॉक्स, मनीष दुबे, राजीव वर्मा, सुशील यादव, सेवाराम, मनोज कोच, संजय सिंह, दीक्षा, राखी, अनु, दिव्या ,काजल, खुशबू, रजत, बाबू, शनि, अभिषेक, गोनू, मयंक, ठाकुर खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।