वृद्धाश्रम में शारदा कृपा सेवा संस्थान ने बुजुर्गों के साथ खेली होली
Etah News - एटा में शारदा कृपा सेवा संस्थान ने वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेणु गौड ने बुजुर्गों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कई अतिथि शामिल हुए और बुजुर्गों के आशीर्वाद से निर्धन सेवा की शुरुआत की गई।

एटा, शारदा कृपा सेवा संस्थान ने शनिवार शाम वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बुजुर्गों के साथ धूमधाम से होली खेली गई। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य रेणु गौड ने बुजुर्गों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शारदा कृपा सेवा संस्थान संयोजक रविशंकर वार्ष्णेय, राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने मिलकर निर्धन सेवा शुरू की है। जिसकी शुरूआत बुजुर्गों के आशीर्वाद से की है। संस्थान संयोजक ने बुजुर्गों, अतिथिगणों का स्वागत सम्मान पटका, माला पहनाकर और मोमेंटो देकर किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक मदनलाल, नारायण, जगपाल, सोमेंदर, बाबा विश्वनाथ, नरेन्द्र गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, मयंक गुप्ता, नवीन वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, विनीत वार्ष्णेय, देवेन्द्र दीक्षित, सुजीत देव, राजीव सेठ, यशवीर, मृदुल कांत, राजीव वार्ग्णेय, सूर्यकान्त मिश्रा, अजीत शर्मा, दिलीप शर्मा, भवतोष यादव, जितेन्द्र माहेश्वरी, प्रेम राठौर, विनय वार्ष्णेय, ज्योति जैन, मनीषा वार्ष्णेय, सुमन माहेश्वरी, निधि राठौर, सोनम वार्ष्णेय, शीतल वार्ष्णेय, रागिनी वार्ष्णेय मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



