कोई पूछे हमारी पहचान, गर्व से कहे हिन्दू हैं हम : मदन लाल शास्त्री
Etah News - एटा के प्रेम नगर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जहां होली मिलन समारोह का शुभारंभ राधे कृष्णा भजन मंडली ने किया। मातृशक्ति और बहनों ने फूलों की होली खेलकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। संघ प्रचारक ने नई पीढ़ी में संस्कारों के महत्व पर जोर दिया और हिंदू एकता की आवश्यकता को बताया।

एटा, प्रेम नगर में हिंदू सम्मेलन, होली मिलन समारोह लाल कोठी के बराबर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राधे कृष्णा भजन मंडली ने होली मल्हारों से किया। मातृशक्ति, बहनों ने फूलों की होली खेल प्रबुद्धजनों को तिलक लगाकर सामाजिक समरसता एवं सदभाव से होली त्यौहार मनाया। हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक मदनलाल शास्त्री ने कहा घर से नई पीढ़ी में मनुष्य के मनुष्यत्व, सच्चरित्रय की नींव रूप सुसंस्कारों का मिलना आज के समय में बहुत अधिक महत्व का हो गया है। समाज के वातावरण तथा शिक्षा के पाठ्यक्रमों में आजकल इन बातों का आभाव सा हो गया है। उन्होंने कहा यह सम्मेलन केवल एक भीड़ नहीं, बल्कि एक विचार है।
यह विचार हिंदू एकता का है। अपनी खोई हुई विरासत को पुनः प्राप्त करने का है। जैसा स्वामी विवेकानंद ने कहा गर्व से कहो हम हिंदू हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता शिक्षाविद श्रीनिवास गुप्ता ने की। मातृशक्ति शिक्षिका डा. निधि यादव, पूर्व डायट प्रवक्ता बीएल वर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद शिवांग गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में गिरीश वर्मा, जगपाल सिंह, रामबाबू गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अजय गुप्ता, डॉ. विशाल गुप्ता, अभिसार गुप्ता, अश्विन चक, नमिता माधव, सुनीता जैन, विमलेश तिवारी, संध्या गुप्ता, उर्मी दुबे, उर्मिला आर्य, निधि भट्ट उपस्थित रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



