ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटागोबर के विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव

गोबर के विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव

भैंस के रास्ते में गोबर करने के विवाद में हुई कहासुनी के बाद मामला पथराव में बदल गया। पथराव में एक पक्ष से एक तथा दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हुए...

गोबर के विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 02 Dec 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भैंस के रास्ते में गोबर करने के विवाद में हुई कहासुनी के बाद मामला पथराव में बदल गया। पथराव में एक पक्ष से एक तथा दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हुए है।

मामला थाना बागवाला के गांव कीलरमऊ का है। गुरुवार सुबह रास्ते में प्रेमकिशोर की भैंस ने गोबर कर दिया था रास्ते में दूसरे पक्ष के छोटे खां का घर पड़ता है। गोबर के विवाद में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मामला मारपीट, पथराव में बदल गया। मारपीट, पथराव में एक पक्ष से छोटे तथा दूसरे पक्ष से प्रेमकिशोर, बेटा पंकज, अनुपम, अमृता देवी पत्नी ओसपाल, मीनू पत्नी श्याम सिंह घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें