गंभीर हालत में पहुंचे दो मरीजों को चिकित्सक ने किया मृत घोषित

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

पिछले 24 घंटों में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में एक मरीज की हार्ट अटैक और एक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। दोनों मरीज गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में कासगंज और एटा के दो व्यक्तियों की मौत हुई है।

गंभीर हालत में पहुंचे दो मरीजों को चिकित्सक ने किया मृत घोषित

बीते 24 घंटे में मेडिकल कालेज इमरजेंसी में एक मरीज की हार्ट अटैक और एक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। गंभीर हालत में दोनों को परिवारीजन उपचार के लिए मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आये। जहां पर चिकित्सक ने जांच करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। कासगंज जनपद के कस्बा सिढ़पुरा निवासी शिवम शर्मा ने बताया कि रविवार 2.30 बजे वह अपने पिता 53 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र महावीर सिंह को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां उनको चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि घर पर सीने में दर्द की शिकायत होने पर कस्बा के चिकित्सक को दिखाया।

जिससे जल्द से जल्द मेडिकल कालेज ले जाने को कहा। इसी प्रकार एटा के कस्बा अवागढ़ निवासी मोहल्ला कुजड़ियान निवासी पुत्र विजय गोयल ने बताया कि उनकी मां 69 वर्षीय मनोरमा गोयल पत्नी रवि गोयल की घर पर अचानक तवियत बिगड़ गई। कस्बा में चिकित्सक से परामर्श करने के बाद सुबह 10.30 बजे मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।