ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाएटा में चौपाल लगाकर सुनीं किसानों की समस्याएं

एटा में चौपाल लगाकर सुनीं किसानों की समस्याएं

ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के उद्यिमपुर में समाजवादी पार्टी ने किसान चौपाल का आयोजन किया। गुरुवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सपा नेता कौशलेन्द्र यादव ने किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सपा...

एटा में चौपाल लगाकर सुनीं किसानों की समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 06 Aug 2020 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के उद्यिमपुर में समाजवादी पार्टी ने किसान चौपाल का आयोजन किया। गुरुवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सपा नेता कौशलेन्द्र यादव ने किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी गांव-गांव चौपाल आयोजित कर किसानों की समस्याओं को सुन रहे हैं। गुरुवार को गांव उद्यिमपुर में आयोजित किसान चौपाल में सपा नेता ने बताया कि सपाई गांव-गांव जाकर किसानों से मिल रहे हैं।

चौपाल में किसानों की समस्याओं को सुना जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराना है। चौपाल में किसान राम प्रकाश, रामचन्द्र, रघुराज, रघुवीर, रामवीर, साहूलाल, अशोक कुमार, क्षेत्रपाल, रामतीर्थ, मुन्नालाल, तालेवर व महीपाल सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें