भारत विकास परिषद शक्ति शाखा ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से पूछा स्वास्थ्य का हालचाल

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - एटा में भारत विकास परिषद शक्ति शाखा ने वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में उच्च रक्तचाप और पेट संबंधी समस्याओं के मरीज अधिक थे। परिषद ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।

भारत विकास परिषद शक्ति शाखा ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से पूछा स्वास्थ्य का हालचाल

एटा, भारत विकास परिषद शक्ति शाखा ने रविवार को कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांचकर आवश्यक परामर्श दिया। नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया। शिविर में शाखा सदस्य डॉ. मृतेंद्र गुप्ता, डॉ. योगिता पुंढीर, डॉ. नीति गुप्ता, डॉ. शिवम शर्मा ने विभिन्न बीमारियों की जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ बढ़ती गर्मी से बचाव के उपाय बताए। नियमित व्यायाम और योग अपनाने की सलाह दी। भारत विकास परिषद शक्ति शाखा अध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया शिविर में सबसे अधिक मरीज उच्च रक्तचाप, पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित पाए।

उन्होंने कहा कि परिषद समाज सेवा के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में शाखा संयोजक नीरज गुप्ता ने सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया। उनके योगदान की सराहना की। स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। बुजुर्गों ने परिषद के इस सेवा कार्य के लिए सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया। शिविर में अध्यक्ष अनुज चौहान, शाखा संयोजक नीरज गुप्ता, सचिव साजन देव, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर वर्मा, योगेश सक्सेना, केशव चौहान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।