Etah News: घर के बाहर शराब पीने की मना करने पर कर दी ताबडतोड़ फायरिंग
Etah News: गंगा नगर में कार के बाहर शराब पी रहे युवकों को मना करने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस घटना से परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Etah News: कार में बैठकर घर के सामने शराब पी रहे युवकों को टोकने पर हमला कर दिया। एक दर्जन से अधिक लोगों ने घर पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती कि तब तक फायरिंग करने वाले लोग वाहनों के साथ फरार हो गए। मामले पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गंगा नगर में संजय कुमार पुत्र महेशचंद्र परिवार के साथ रहते हैं। इनके घर बाहर कार में बैठकर दो युवक शराब पीने के साथ ही गलत हरकतें भी कर रहे थे।
संजय एवं उनके परिजनों ने उनसे घर के बाहर बैठकर शराब पीने की मना की। आरोप है कि यह बात सुनते ही दोनों युवक भड़क गए। कुछ ही देर बाद यह दोनों युवक अपने साथियों के साथ बाइकों पर सवार होकर फिर से पहुंच गए। वहां पर पहुंचते ही धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगे। संजय एवं उनके भाई ने जब इसका विरोध किया तो इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।आरोप है कि सात आठ राउंड फायर दी। इससे संजय एवं उनके परिवार के लोग दहशत में आ गए। जानसे मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फायरिंग होने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले की रिपोर्ट वैभव पुत्र राजेश उर्फ बॉबी निवासी यादव नगर, प्रफुल्ल निवासी नगला गलू थाना कोतवाली देहात, सिद्धार्थ यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव निवासी वर्मा नगर, आदित्य भारद्धाज निवासी आवास विकास कॉलोनी, हर्ष निवासी द्धारिकापुरी, सीटू यादव निवासी श्याम बिहार कालौनी, गोली तथा अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


