हिम्मतपुर काकामई आर्य समाज मंदिर का 76 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

Apr 12, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - हिम्मतपुर काकामई में आर्य समाज मंदिर के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी द्वारा किया गया। आचार्य जयप्रकाश शास्त्री ने विधायक के प्रयासों की सराहना की। इस परियोजना के लिए 76 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है, जिससे मंदिर परिसर का विकास होगा और सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी।

हिम्मतपुर काकामई आर्य समाज मंदिर का 76 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

हिम्मतपुर काकामई स्थित आर्य समाज मंदिर के पर्यटन विकास, सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन शनिवार को मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने किया। संबंधित विभागीय अधिकारी, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आर्य समाज विद्वान आचार्य जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि विधायक के निरंतर प्रयासों से महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिल सकी है। वरिष्ठ वैदिक विद्वान आचार्य प्रेमपाल शास्त्री ने विश्वास जताया कि ग्रामवासी आगे भी इसी प्रकार सहयोग करते रहेंगे। भूमि पूजन के उपरांत विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि आचार्य जयप्रकाश शास्त्री के आग्रह पर मंदिर के सौंदर्यीकरण को शासन में प्रस्ताव भेजा गया था।

जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस परियोजना के लिए 76 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। जिससे मंदिर परिसर का समग्र विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्य समाज मंदिर के विकास से महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी। इससे क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी। लोगों में नैतिक मूल्यों के प्रति रुचि भी सुदृढ़ होगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामचंद्र सिंह सहित रामवीर सिंह, प्रदीप आर्य, मनवीर आर्य, माया प्रकाश आर्य, रामगोपाल आर्य, सुनील यादव और बृजेश कुमार समेत सैकड़ों आर्यजन उपस्थित रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।