जीडी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली महोत्सव

Feb 28, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - अलीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जीडी इंटरनेशनल स्कूल में होली का पर्व बड़े ही उत्साह और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित होली महोत्सव क

जीडी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली महोत्सव

अलीगंज, जीडी इंटरनेशनल स्कूल में होली का पर्व बड़े ही उत्साह और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधा यादव ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं रंगों की मस्ती में सराबोर नजर आए। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका सुधा यादव एवं प्रबंधक सुल्तान सिंह यादव मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत लोकनृत्य ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और साथियों का मन मोह लिया इसके पश्चात बालिकाओं में अनन्या और उनकी सहयोगी छात्राओं ने गायत्री मंत्र की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य डॉ. त्रिपुरेश कुमार पांडेय, उप प्रबंधक यश कुमार तथा अन्य शिक्षकों ने अपने संबोधन में होली के पारंपरिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यापिका ज्योति गुप्ता एवं नीलम सिंह द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के उप निदेशक यश कुमार, उप प्रधानाचार्य एसपी सिंह, प्रदीप सिंह, प्राइमरी सेक्शन इंचार्ज नीलम राठौर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।