नेमिनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक, शांति धारा में जुड़े जैन अनुयाई
Etah News - भगवान नेमिनाथ स्वामी के अतिशय क्षेत्र कोसमा में अरिष्ठ निवारक चंद्रप्रभु दिगंबर जैन नवग्रह मंदिर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में पंचामृत अभिषेक, पूजन, ध्वजारोहण, महायाग मंडल आराधना सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। सैकड़ों जैन अनुयाई इस महोत्सव में शामिल हुए।

भगवान नेमिनाथ स्वामी के अतिशय क्षेत्र एवं वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर महाराज की जन्म भूमि कोसमा में नवनिर्मित अरिष्ठ निवारक चंद्रप्रभु दिगंबर जैन नवग्रह मंदिर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव आयोजन चल रहा है। दूसरे दिन शनिवार को सर्वप्रथम नेमिनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक, पूजन, शांति धारा के साथ आचार्य श्री के संघ चैत्यालय का अभिषेक पूजन किया गया। इसके उपरांत मंगल ध्वजारोहण, महाध्वज स्थापन, अंग अन्यास, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके बाद आचार्य श्री के मंगल प्रवचन के हुए। दोपहर में महायाग मंडल आराधना का आयोजन पंडाल में किया गया। सायं काल में मंगल आरती एवं प्रवचन हुए।
साथ ही रात्रि में मंगलाचरण, सौधर्म इंद्र की सभा, तत्व चर्चा, इंद्रासन कम्पायमान, रत्नवृष्टि का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण करने का सौभाग्य राजेश, मुकेश, सुदेश काला कोलकाता ने प्राप्त किया। बाहर से आए हुए सभी अनुयाईयों की आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल क्षेत्र में की गई है। पंचकल्याणक मुख्य कलश स्थापना, मुख्य पंडाल उद्घाटन कर्ता नेमिचंद छाबड़ा नलवाडी जयपुर ने किया। आरके जैन मुंबई, विजय चूड़ीवाल शांतिलाल ग्वालियर, राजेश कला, वैभव बजाज, संजय ग्वालियर, राजेंद्र जैन एडवोकेट, कार्याध्यक्ष पंकज जैन, महामंत्री सुशील जैन, मंत्री सुभाष जैन पाटनी, मुख्य संयोजक रविंद्र बज, अमित छाबड़ा, नेमिचंद्र छाबड़ा, दिलीप पाटनी, अशोक काला, विकास गंगवाल ग्वालियर सहित सैकड़ों जैन अनुयाई मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



