
जलेसर में निकली महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा पर हुई पुष्प वर्षा
Etah News - जलेसर में अग्रवाल महोत्सव के तहत एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन जिला न्यायाधीश दिनेश चंद्र ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक संजीव दिवाकर भी...
जलेसर, अग्रवाल महोत्सव में सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में देररात अग्रसेन शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकली। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद्र ने किया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक संजीव दिवाकर भी शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ सादाबाद रोड स्थित अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज से हुआ। इसके उपरांत शोभायात्रा से पूर्व दोपहर 3 बजे समाज के सभी व्यक्तियों को पगड़ी साफा पहनाया गया। मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश दिनेश चंद्र, केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक संजीव दिवाकर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यात्रा में दर्जनों झांकियां, आधा दर्जन बैण्डबाजों के साथ-साथ महाकाली अखाड़ा ने शोभायात्रा में रौनक बढ़ा दी।

शोभायात्रा में अग्रवाल बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन की दर्जनों स्थान पर आरती उतार कर पुष्प वर्षा की। जगह-जगह पर ठंडे, मीठे जल की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज से प्रारंभ होकर तहसील रोड, शेरगंज, बड़ा बाजार, नाला बाजार, मंडी जवाहर गंज होती हुई घंटाघर पर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सहित भारी भरकम पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इस दौरान आदित्य मित्तल, दीपक बंसल, पवन मित्तल, शुभम बंसल, निशांक मित्तल, मनोज मित्तल, अचल मित्तल, नितिन गोयल, रविकांत गर्ग, प्रियांशु अग्रवाल, रूपक सिंघल, स्वप्निल अग्रवाल, विवेक गोयल, उमेश मित्तल, अजय मित्तल सहित सैकड़ो समाज के लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


