Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsGovernment Electricity Bill Relief Scheme Faces Implementation Challenges Amid Consumer Confusion
बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही योजना की जानकारी

बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही योजना की जानकारी

संक्षेप:

Etah News - सरकार की बिजली बिल राहत योजना के तहत बड़ी संख्या में लोग जानकारी के लिए बिजली कार्यालय पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल रही है, जिसके कारण वे निराश हो रहे हैं। कई लोग पहले ही बिल जमा कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नोटिस मिल रहे हैं। योजना का लाभ लेने के बावजूद उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Dec 22, 2025 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

बिजली बिल राहत योजना सरकार की ओर से दी गई। इस योजना में लाभ लेने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग बिजली कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। बिल कैसे जमा होना चाहिए। इधर से उधर जाने के बाद भी थकहार कर घर चला जाता है। कई लोग ऐसे भी मिले जिनका बिल जमा हो चुका है। इसके बाद भी नोटिस आ रहे है। सरकार की ओर से बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत योजना जारी लागू की गई। प्रचार-प्रसार होने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसकी जानकारी लेने के लिए बिजली कार्यालय पर पहुंच रहे हैं।

बिल की कापी हाथ में लिए इधर से उधर जाते रहते है। कोई भी उपभोक्ताओं यह नहीं पता कर पा रहा है कि इस योजना का संचालन कैसे होता है। पहले चरण की योजना के समाप्त होने पर सिर्फ एक सप्ताह का ही समय बचा है, जिस तरह से विद्युत निगम ने योजना लागू की उस हिसाब से उपभोक्ताओं का पंजीकरण नहीं हो सका। इस योजना में उपभोक्ताओं को पूरी तरह से छूट दी जा रही है। वहीं मूलधन में भी पैसा छोड़ने की योजना है। सरकार की इस योजना का धरातल पर असर देखने को नहीं मिल पा रहा है। एक्सईएन द्धितीय ओपी सिंह ने बताया कि हम कार्यालय पर बैठकर जानकारी देते हैं। जो भी आता उसे संतुष्ट करते हैं। अगर कोई बाहर से चला जाए तो हमें पता नहीं है। सरकार की हर योजना का लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है। अभी तक 5700 से अधिक लोग इसका लाभ ले चुके है। एसई बिजली सुभाषचंद्रा के मोबाइल संख्या 9193304301 पर संपर्क किया, उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। हम योजना की जानकारी करने के लिए आए है। यहां पर कोई बता नहीं पा रहा है। अब किससे जानकारी मिलेगी। हमारे घर का कनेक्शन है। गांव से यहां तक जानकारी करने के लिए आ गए है। अब घर जा रहे है। ऊषादेवी, मानिकपुर हम पूरा पैसा जमा कर चुके हैं। इसके बाद भी फिर से बिजली का बिल दे दिया गया। नलकूप का कनेक्शन था। हम अपना कनेक्शन कटवाना चाहते रहे है। घर से लाकर पूरा सामान भी जमा कर चुके है। इसके बाद भी कोई सुनकर नहीं दे रहा है। रोजाना यहां पर चक्कर लगा रहे है। जेई साहब सुनकर नहीं दे रहे है। मातादीन, रिजोर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;