ग्राम पंचायत मई में सरकारी नाली पर दोबारा कब्जा, रोष
Etah News - जलेसर में सरकारी नाली को फिर से कब्जा कर लिया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में नाली को मुक्त कराया गया था, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। इससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है।

जलेसर, ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मई में कब्जा मुक्त करायी गई सरकारी नाली पर पुन: कब्जा होने से रोष व्याप्त है। राजस्व विभाग, पुलिस मौजूदगी में सरकारी नाली को कब्जा मुक्त कराया तथा खुदाई कराई। 27 फरवरी शाम 7-8 बजे के बीच नाली को दोबारा बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान पति भगवानदास को पहले भी कई बार धमकी दी जा चुकी है। नाली बंद होने से गांव में जलभराव की स्थिति बन रही है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं, बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
होलिका दहन पर स्थानीय अवकाश पांच मार्च को घोषित एटा। एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया वर्ष 2026 के लिए निर्गत अवकाश सूची के अनुसार होली पर्व पर 5 मार्च को निर्बंधित अवकाश घोषित है। 3 मार्च को जिला स्तर पर घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर, होली मिलन को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 05 मार्च 2026 (गुरुवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेश के अनुपालन में संबंधित समस्त कार्यालयों/विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



