स्कूल में मारपीट से छात्रा की आवाज गई, मेडिकल कालेज में भर्ती
प्रिन्टिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में दोपहर के समय में दो छात्राओं में झगड़ा हो गया। शिक्षकों ने बीच बचाव किया। मार पिटाई के बाद एक छात्रा की हालात बिगड़...

प्रिन्टिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में दोपहर के समय में दो छात्राओं में झगड़ा हो गया। शिक्षकों ने बीच बचाव किया। मार पिटाई के बाद एक छात्रा की हालात बिगड़ गई। छात्रा की आवाज नहीं निकल रही थी। इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
मेडिकल कॉलेज बच्चा वार्ड में भर्ती पराग डेरी के पीछे कांशीराम कॉलोनी निवासी राजेश और माता रेखा ने बताया कि बेटी गौरी 9वीं की छात्रा है। सुबह आठ बजे उनकी बेटी स्कूल गई थी। साढ़े दस बजे उनके पास स्कूल से फोन पहुंचा कि बेटी की तबियत खराब है। जानकारी पर वे स्कूल पहुंचे। स्कूल में उनको बताया कि गौरी के साथ क्लास की दूसरी बच्ची ने मारपीट कर दी है। जिसके बाद वह बोल नहीं पा रही है। बेटी की आवाज न निकलने से परेशान परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने गौरी का परीक्षण किया। उसके बाद कुछ चेकअप लिखे। छात्रा को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया।
प्रिन्टिस इंटर कॉलेज के शिक्षक मोहित यादव ने बताया कि बुधवार को लंच समय दूसरी लड़की ने गौरी का हाथ पकड़कर खींच डाला। जिसके बाद उसने कंधे और सीने में दर्द होने की शिकायत हुई। जिस पर परिवारीजनों को सूचना दी गई।
