Etah News: सिलेंडर के विवाद में मैनेजर, स्टाफ पर हमला, घायल

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: हाथरस के गांव भिंतर में गैस सिलेंडर के विवाद में कुछ व्यक्तियों ने मैनेजर और स्टाफ पर हमला कर दिया। इस हमले में मैनेजर और स्टाफ घायल हो गए। आरोपी गैस सिलेंडर मांगने आए थे। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Etah News: सिलेंडर के विवाद में मैनेजर, स्टाफ पर हमला, घायल

Etah News: सिलेंडर के विवाद में मैनेजर, स्टाफ पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में मैनेजर, स्टाफ घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध दर्ज कराई है। हाथरस थाना हसायन के गांव भिंतर निवासी ब्रहमजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 14 जुलाई को गैस गोदाम पर बैठे हुए थे। आरोप है कि आरोपी सुखदेव निवासी नगला पीपल थाना जलेसर सहित तीन आरोपी आए और गैस सिलेंडर मांगने लगे। पीड़ित ने कुछ समय रुकने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी ने अन्य साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित घायल हो गए। बचाने आए स्टाफ पर भी हमला किया।

जिससे उनके भी चोट आई है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जलेसर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।