Etah News: गणेश महोत्सव 14 सितंबर से प्रारंभ, जलेसर में निकलेगी शोभायात्रा
Etah News: गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। यह महोत्सव 14 सितंबर को महाकाल सेवा समिति में मनाया जाएगा, जिसमें भगवान गणेश की शोभायात्रा, भजन संध्या और विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। 15 से 24 सितंबर तक प्रतियोगिताएं और विशेष आयोजन होंगे, जिसमें बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिताएं और महा आरती शामिल हैं।

Etah News: गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ हो गई है। गणेश महोत्सव 14 सितंबर को महाकाल सेवा समिति चिंता हरण सत्संग भवन में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रथम दिवस भगवान गणेश की शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी। महाकाल सेवा समिति अध्यक्ष शिवम वार्ष्णेय ने बताया कि 14 सितंबर को गणेश शोभायात्रा प्रातः काल, शाम को भजन संध्या आयोजन होगा। 15 सितंबर को सुंदरकांड मनु ग्रुप, 16 सितंबर को डांस प्रतियोगिता 4 वर्ष से 7 वर्ष तक के बच्चों, 17 सितंबर को दाऊजी जन्मोत्सव, 18 सितंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 4 वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए, 19 सितंबर को एक शाम राधा रानी के नाम पालीवाल ग्रुप, 20 सितंबर को नारियल आरती, 21 सितंबर को डांस प्रतियोगिता 8 वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चों की, 22 सितंबर को जादूगर का शो अखिलेश जायसवाल, 23 सितंबर को महा आरती एवं छप्पन भोग का आयोजन, 24 सितंबर गणेश विसर्जन किया जाएगा।
25 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

