​फाजिलपुर में नि:शुल्क आयुर्वेद-योग शिविर में मरीज को दी दवाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - फाजिलपुर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाइयां वितरित कीं। इसके अलावा, आदर्श इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सुबह 5:30 बजे से योग सत्र होंगे।

​फाजिलपुर में नि:शुल्क आयुर्वेद-योग शिविर में मरीज को दी दवाएं

फाजिलपुर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जलेसर की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क आउटरीच चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य संगोष्ठी हुई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जलेसर ने शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ​शिविर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शबनम राजपूत ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. शबनम ने विशेष रूप से पुरानी बीमारियों (जीर्ण रोगों) से पीड़ित मरीजों को खान-पान (आहार), रहन-सहन (विहार) और सही दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।आदर्श इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय योग शिविर कल से​योग प्रशिक्षक अनिल कुशवाह ने बताया कि योगा ऑर्बिट फाउंडेशन आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर में तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।