टास्क के बहाने रुपये का लालच देकर आठ लाख ठगे

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

एक पीड़ित ने धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए टास्क में जोड़ा गया, जिसमें रुपये बढ़ाने का वादा किया गया था। करीब आठ लाख रुपये निवेश करने के बाद पता चला कि यह एक फ्राड था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टास्क  के बहाने रुपये का लालच देकर आठ लाख ठगे

टास्क के माध्यम से पीड़ित को जोड़कर लाखों रुपये ठग लिए। मामले में पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारहरा गेट पुरानी वस्ती निवासी अर्चित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि व्हाट्सएप नम्बर कुछ माह पहले एक मैसेज आया और इस मोबाइल धारक ने ग्रुप से जोड़ दिया और बाद में टेलीग्राम ग्रुप से भी जोड़ लिया, जिसमें बताया कि रुपयों को टास्क करना है। इसमें रुपये बढ़ेगे। कंपनी ने आठ लाख से अधिक रुपये का टास्क कर इन्वेस्ट कर दिया। बाद में पता चला कि कंपनी ने फ्राड कर लिया है। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम में शिकायत की।

आरोप है कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर आठ लाख से अधिक रुपये ठग लिए है। कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।