धोखाधड़ी कर अपनी भूमि दर्शा बैंक से लिया 13 लाख का लोन

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - धोखाधड़ी कर अपनी भूमि दर्शाकर आरोपियों ने बैंक से 13 लाख 14 हजार रुपये का लोन लिया। पीड़ित रविन्द्र कुमार पांडेय ने एसएसपी से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जैथरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धोखाधड़ी कर अपनी भूमि दर्शा बैंक से लिया 13 लाख का लोन

धोखाधड़ी कर अपनी भूमि दर्शाकर आरोपियों ने बैंक से लाखों रुपये का लोन ले लिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरियाणा फरीदाबाद के गंगपुर निवासी रविन्द्र कुमार पांडेय ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव बरना में जमीन है। आरोप है कि गांव के ही नहुष पांडेय, आर्यन पांडेय सहित तीन लोगों ने मिलकर जमीन को बताई बताकर धोखाधड़ी कर गिरवी रख दी। बैंक से 13 लाख 14 हजार रुपये का लोन ले लिया। पीड़ित ने मामले में जानकारी ली। जानकारी होने के बाद पुलिस कार्रवाई के लिए एसएसपी से जाकर शिकायत की।

मामले में पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जैथरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।