ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाकलश विसर्जन के समय चार युवक गंगाजी में डूबे, दो की मौत

कलश विसर्जन के समय चार युवक गंगाजी में डूबे, दो की मौत

भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करने के बाद चार युवक गंगा में डूब गए। स्थानीय गोतखोरों की मदद से युवकों को निकाल लिया गया। इसमें दो युवकों की मौत हो...

कलश विसर्जन के समय चार युवक गंगाजी में डूबे, दो की मौत
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 22 May 2022 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करने के बाद चार युवक गंगा में डूब गए। स्थानीय गोतखोरों की मदद से युवकों को निकाल लिया गया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। करीब चार घंटे तक दोनों को तलाशने की प्रक्रिया चलती है। इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

थाना राजा का रामपुर के गांव खैरपुरा में सार्वजनिक रुप से श्रीमद् भागवत कथा कराई गई थी। कथा का समापन होने पर रविवार की दोपहर को गांव से आठ ट्रैक्टरों में सवार होकर करीब 200 जिला फर्रूखाबाद के कंपिल स्थिति गंगा घाट पर गए थे। दोपहर में कलश विजर्सन करने के बाद गंगा में नहाने लगे। नहाते-नहाते युवा अभय प्रताप (20)पुत्र सत्यवीर, शिवम (21)पुत्र जितेन्द्र, गुलशन पुत्र राकेश, जयदेव पुत्र रामकिशोर गंगा में काफी आगे तक पहुंच गए। वह अचानक डूबने लगे। चारों को डूबता देख ग्रामीणों ने हल्ला मचाना शुरू हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे कुछ गोताखोरों ने चारों की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। गुलशन और जयदेव को गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया। अभय प्रताप, शिवम बह गए। इस घटना की जानकारी गांव में दी गई। गांव से अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। नदी में तलाश की गई। जिसमें शिवम और अभय दोनों के ही शव मिल गए। शवों को देख कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां पर शव मिले हैं वह स्थल जनपद बदांयू क्षेत्र का है। ऐसे में दोनों के पोस्टमार्टम बदायूं में होंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें