चार के मौत के बाद नगला प्रेमी में दहशत और सन्नाटा

Jan 20, 2026 10:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - सोमवार को चार हत्याओं के बाद नगला प्रेमी में सन्नाटा छा गया। कमल सिंह के घर के बाहर पुलिस तैनात रही। घटना के बाद कमल सिंह पर शक हुआ, क्योंकि उसके जूते पर खून के निशान थे। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, और वह पछताते हुए अपनी गलती स्वीकार कर रहा है।

चार के मौत के बाद नगला प्रेमी में दहशत और सन्नाटा

सोमवार को हुई चार हत्या के बाद नगला प्रेमी की गलियों में सन्नाटा छाया रहा। कमल सिंह की बेटी और बच्चा अपने गांव चला गया। घर के आसपास पुलिस की टीमें लगा दी गईं। चार थाना की पुलिस घटना स्थल पर तैनात रही। इस मोहल्ले के अधिकांश लोग घरों बाहर कम ही निकले। हर कोई इस घटना को लेकर चर्चा कर रहा था। मंगलवार की दोपहर को कमल सिंह के घर पर ताला लटका हुआ था। घर के बाद रसाई गद्दे रखे हुए थे। तीन पुलिस की गाड़ियां खड़ी थी। कुछ पुलिस कर्मी गाड़ियों में बैठे थे तो कुछ गली में गस्त कर रहे थे।

कुछ घरों के बाहर लोग बैठे हुए थे। लोग यहीं चर्चा कर रहे थे कि पता नहीं कि कमल सिंह को क्या हो गया। इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया। अगर कोई बात थी आसपास के लोगों को बताते तो गुस्सा कम हो सकता था। शांत स्वभाव के कमल सिंह को कोई स्थानीय लोगों ने गुस्से में भी नहीं देखा। देररात तक पुलिस की टीमें यहां पर डेरा जमाए रहीं। जिस घर में हर समय चहल कदमी रहती थी उस घर में अब सन्नाटा है। पता नहीं कि किसकी नजर इस हसते खेलते परिवार को लगी इससे इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। जूता पर लगे खून से फंस गया कमल सिंह घटना के समय समय मौके पर पहुंचते ही अधिकारियों ने घटनाक्रम पढ़ लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना आप को बचने के लिए कपड़े आदि भी बदल लिए थे, लेकिन जूता बदलना भूल गया। पुलिस अधिकारियों की ओर से देखे गए हुलिया में मामला पकड़ में आ गया। सोमवार को जब हत्या की खबर मिली थी तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के बाद कमल सिंह मौके पर पहुंचा था। कमल सिंह के कपड़े साफ सुथरे थे। जब जूतों पर एएसपी श्वेताभ पांडेय की नजर गई तो जूता के ऊपरी हिस्से पर खून लगा हुआ था। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर में पहले हाथ धोए थे। इसके बाद वह घर से निकला था। कपड़े तो बदल लिए लेकिन जूता से खून के छींटे हटाना भूल गया। इसी में वह फंस गए। जैसे ही पुलिस अधिकारियों से सवाल किए तो बेहोश होने के बहाने करने लगा था। हत्या के बाद हो रहा पछतावा कोतवाली नगर में हुई पूछताछ के बाद कमल सिंह पूरी तरह से टूट गया है। वह अब पछताते हुए कह रहा था कि गलती हो गई। अब मुझे बच्चों के साथ रहना है। कैसे ही मुझे छोड़ दिया जाए। पोस्टमार्टम के समय बड़ी बेटी और कमल सिंह के बीच वार्ता भी हुई। तुम तो मम्मी की आदत को जानते थे। फिर क्यों इतना बड़ा कदम उठा लिया। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि जो बेटा देवांश है उसे कमल सिंह ने गोद ले लिया है। वह उनकी बहन का बेटा बताया गया है। हालांकि उनके बहनोई बालिस्टर सिंह ने बताया कि यह बेटा कमल सिंह का ही है। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग पोस्टमार्टम हाउस पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सपा सांसद पूर्व विधायक ममतेश शाक्य सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। वहीं अंतिम संस्कार की व्यवस्था मानव सेवा समिति की ओर से की गई। संस्था प्रमुख अमित सराफ ने बताया कि जानकारी मिलते मोक्षधाम पर सभी व्यवस्था पूरी कर दी गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;