ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटामैनपुरी में पुरानी दीवार गिरने से चार मलबे में दबे, गंभीर घायल

मैनपुरी में पुरानी दीवार गिरने से चार मलबे में दबे, गंभीर घायल

कुरावली में शनिवार को सुबह नगर के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में नवीन मार्केट के निर्माण के दौरान अचानक पुरानी दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूर सहित मार्केट स्वामी गंभीर रूप से घायल हो...

मैनपुरी में पुरानी दीवार गिरने से चार मलबे में दबे, गंभीर घायल
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 08 Aug 2020 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

कुरावली में शनिवार को सुबह नगर के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में नवीन मार्केट के निर्माण के दौरान अचानक पुरानी दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूर सहित मार्केट स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे सीओ और इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी जुटाई। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

नगर के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में सुरेश चंद जैन पुत्र अमोलक चंद जैन द्वारा पुराने भवन को तुड़वाकर नवीन मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे सुरेश चंद जैन मजदूरों के साथ निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी अचानक मार्केट की पुरानी दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसके मलबे में सुरेश चंद जैन, मजदूर अरविंद पुत्र राजेश निवासी ग्राम सिरसा, शिशुपाल पुत्र लटूरी निवासी ग्राम फतेहपुर वरना थाना जैथरा जनपद एटा, प्रेम चंद्र पुत्र धनीराम निवासी ग्राम नगला माझ दब गए। शोर होने पर मौके पर स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल से हालत गंभीर होने पर सुरेश और शीशपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ डीपी गौड़, इस्पेक्टर शिव कुमार चौहान ने मौके पर जानकारी जुटाई। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें