Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsFormer MLA Receives Death Threats via Call Accused Arrested by Police
पूर्व विधायक को कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाला पकड़ा

पूर्व विधायक को कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाला पकड़ा

संक्षेप: Etah News - कोतवाली नगर पुलिस ने पूर्व विधायक ममतेश शाक्य को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शराब के नशे में कॉल की थी और फेसबुक से नंबर निकाला था। नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया गया है।

Mon, 17 Nov 2025 05:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

पूर्व विधायक को कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस की माने तो शराब के नशे में युवक ने कॉल की थी और फेसबुक के माध्यम से नंबर निकाल लिया था। नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। निधौली रोड निवासी पूर्व विधायक ममतेश शाक्य भाजपा के नेता हैं। शनिवार को परिवार के साथ समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी समय व्हाटसएप पर अज्ञात कॉलर ने कॉल की और गलत बातें करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। डिप्टी सीएम के साथ फोटो व्हाटसएप पर डाला और इनसे अलग रहने की बात कहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूरे मामले में पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, अन्य भाजपा नेता के साथ मिलकर एसएसपी आवास पहुंचे थे और मामले में शिकायत की थी। मामले में नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज निवासी नगला बहादुर थाना जसरथपुर को पकड़ा। जांच में सामने आया है कि शराब पीने का आदी है और शराब के नशे में कॉल मिला दी थी। मामले में नगर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पूर्व विधायक के पास कॉल करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। युवक ने शराब के नशे में कॉल मिला दी थी। मामले में नगर पुलिस जांच कर रही है। राजेश सिंह, सीओ सिटी एटा।