ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाअलीगढ़ की पूर्व मेयर नहीं मिल पाई जेल में बंद विनय वाष्र्णेय से

अलीगढ़ की पूर्व मेयर नहीं मिल पाई जेल में बंद विनय वाष्र्णेय से

अलीगढ दंगा के आरोप में जिला जेल भेजे गए भाजपा नेता से मिलने शुक्रवार को अलीगढ़ की पूर्व मेयर आई थी। मिलाई का समय समाप्त हो जाने पर मिलने नहीं दिया गया है। विनय वाष्र्णेय को कड़ी सुरक्षा में जिला जेल...

अलीगढ़ की पूर्व मेयर नहीं मिल पाई जेल में बंद विनय वाष्र्णेय से
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 14 Mar 2020 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ दंगे के आरोप में जिला जेल भेजे गए भाजपा नेता से मिलने शुक्रवार को अलीगढ़ की पूर्व मेयर पहुंची थीं। मिलने का समय समाप्त हो जाने पर मिलने नहीं दिया गया है। विनय वार्ष्णेय को कड़ी सुरक्षा में जिला जेल में रखा गया है।

अलीगढ़ में 23 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दंगा भड़क गया था। दोनों पक्ष की ओर से पथराव, फायरिंग हुई थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री विनय वार्ष्णेय पर भी फायरिंग का आरोप लगा था। अलीगढ़ पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था। रात में विनय वार्ष्णेय को अलीगढ़ जेल से जिला जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में भाजपा, हिंदू नेताओं ने इसका विरोध किया था। जिसके चलते एटा जेल भेजा गया है। शुक्रवार को अलीगढ़ की पूर्व मेयर मिलने आईं थीं। समय अधिक हो जाने के बाद मुलाकात नहीं हो सकी। चर्चा है कि अन्य भाजपा नेता भी मिलने जेल पहुंच रहे हैं। जेल प्रशासन ने शनिवार को किसी भी नेता के दंगे के आरोपी से मुलाकात से इनकार किया है।

ममतेश ने की जेल में मुलाकात

एटा। विनय वार्ष्णेय से मुलाकात करने के लिए शनिवार की दोपहर को पटियाली विधायक ममतेश शाक्य जिला जेल में गए। विनय से वार्ता की। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि वह विनय से मिलने नहीं आए। वह निजी कार्य से आए थे। ममतेश शाक्य ने बताया कि पार्टी का कार्यकर्ता है इसलिए मिलने गए थे।

हां शुक्रवार को अलीगढ़ की पूर्व मेयर मिलने आईं थीं। मुलाकात का समय समाप्त हो गया था। जिसके बाद उनको मिलने नहीं दिया गया है। समय समाप्त हो जाने के बाद किसी को भी मिलने का नियम नहीं है।

पीपी सिंह, जिला जेल अधीक्षक, जिला कारागार।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें