ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाएटा में हरे पेड़ काटने की सूचना पर वन रेंजर बोला हमला

एटा में हरे पेड़ काटने की सूचना पर वन रेंजर बोला हमला

हरे पेड़ काटने के विरोध पर वन रेंजर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की। वन रेंजर ने दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों...

एटा में हरे पेड़ काटने की सूचना पर वन रेंजर बोला हमला
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 23 Jul 2020 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

हरे पेड़ काटने के विरोध पर वन रेंजर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की। वन रेंजर ने दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वन विभाग के दरोगा शेरपाल सिंह को सूचना मिली कि गांव नगला नगला धनी स्थित आम के बाग से कुछ लोग बिना परमीशन के हरे पेड़ काट रहे है। जानकारी पर वन विभाग के दरोगा मौके पर पहुंचे। गांव के ही दो आरोपियों ने शेरपाल सिंह पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

जानकारी पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है। दरोगा ने आरोपी शमीम, इसके भाई के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाली जलेसर इंस्पेक्टर सुभाष बाबू ने बताया कि बिना परमीशन के आम के पेड़ काट रहे थे।

वन विभाग के दरोगा शेरपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने मना किया। इसी बात पर आरोपियों ने हमला कर दिया। वन विभाग के दरोगा घायल हो गए। दो लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें